हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की माैत मामले पर परिजनों व कर्मचारियों कमें आक्रोश बढ़ गया है। बुधवार को विमल नेगी की पार्थिव देह को लेकर परिजन पावर कॉरपोरेशन के बीसीएस कार्यालय के बाहर पहुंचे। इस दाैरान प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परिजनों और कर्मचारियों ने कार्यालय के बाहर बीसीएस-कंगनाधार मार्ग पर चक्का जाम भी किया। इस दाैरान कर्मचारियों व परिजनों ने विमल नेगी अमर रहे, अमर रहे... के नारे लगाए। इस दाैरान कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी भी माैके पर पहुंचे। उन्होंने दिवंगत विमल नेगी को श्रद्धांजलि अर्पित की और अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।