देवभूमि क्षत्रिय संगठन और सवर्ण मोर्चा के सदस्यों ने राज्य सचिवालय शिमला के बाहर राणा सांगा व राजपूत योद्धाओं पर टिप्पणी को लेकर को लेकर सपा सांसद का पुतला जलाया और जमकर नारेबाजी की। इस दाैरान पुलिस व संगठन सदस्यों के बीच बहसबाजी भी हुई। प्रदर्शन की अगुवाई देवभूमि क्षत्रिय संगठन हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष रोमित सिंह ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि देवभूमि क्षत्रिय संगठन उन सभी प्रकार की नफरत फैलाने वाली भाषाओं की कड़ी निंदा करता है, जो हमारे महान नायकों की धरोहर को धूमिल करने की कोशिश करती हैं।