फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शिमला के रिज मैदान पर हर्ष महाजन और रवि ठाकुर की प्रेसवार्ता से पहले प्रदर्शन, धक्का-मुक्की

Tue, 26 Mar 2024 04:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

शिमला के रिज मैदान पर आशियाना रेस्टोरेंट में राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन, कांग्रेस से बागी रवि ठाकुर से पूर्व एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। आशियाना रेस्टोरेंट के बाहर एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर सहित संगठन नेताओं ने इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं व एनएसयूआई कार्यक्रर्ताओं के बीच धक्कामुक्की भी हुई। माहौल तनावपूर्ण होते देख मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस जवानों ने प्रदर्शनकारियों को हटाया। इसके बाद पत्रकार वार्ता शुरू हो पाई।जानकारी के अनुसार रिज मैदान पर एनएसयूआई का मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के जन्मदिन पर पहले से रक्तदान शिविर चल रहा था, इसके चलते कार्यकर्ता वहां जुटे हुए थे। इसी दौरान रवि ठाकुर बाहर आशियाना के बाहर प्रेस बाइट रहे थे कि एनएसयूआई के कार्यकर्ता आशियाना के टेरेस पर चढ़ गए। रवि ठाकुर को प्रेस वार्ता छोड़कर आशियाना के अंदर आना पड़ा। इसके बाद एनएसयूआई के कार्यकर्ता आशियाना का दरवाजा खटखटाते रहे और नारे लगाते रहे। एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष छतर सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने रवि ठाकुर को विधायक बनाया। इन्हें कांग्रेस के आदिवासी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बनाया। इसके बावजूद दलाली की और सरकार के खिलाफ राज्यसभा चुनाव में मतदान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें