फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने सांसद अनुराग ठाकुर के बयान पर किया पलटवार, जानें क्या बोले

Krishan Singh Updated Sat, 08 Nov 2025 01:30 PM IST

पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सांसद अनुराग ठाकुर के उस बयान पर पलटवार किया जिसमें उन्होंने भाजपा में गुटबाजी के सवाल पर कहा था कि हम पांच पांडव हैं, जो कौरवों पर भारी पड़ेंगे। सीएम सुक्खू ने कहा कि पांच गुटों में बंटी भाजपा अपने आप को पांच पांडव कह रही है। पांडवों ने तो अधिकारों की लड़ाई लड़ी है। भाजपा से ये पूछा जाना चाहिए कि क्या हिमाचल के अधिकारों की लड़ाई लड़ी, क्या 1500 करोड़ घोषित होने के बाद भाजपा प्रधानमंत्री के पास गई है? यह सिर्फ दिखावा करते हैं। अब अपनी नाकामी को छिपाने के लिए कलयुग के पांडव के रूप में अपने आप को प्रदर्शित करने की कोशिश कर रहे हैं। सीएम ने आगे कहा कि पांडव सत्य की लड़ाई लड़ते थे, अधिकारों की लड़ाई लड़ते थे। भाजपा झूठ की लड़ाई लड़ रही है और पांच गुटों में से अपने-अपने गुट को हावी करने के लिए इस तरह के राजनीतिक षड्यंत्र कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री के पास जाए और अगर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदेश मंत्रिमंडल को आपदा प्रभावितों की मदद के लिए जाना पड़े तो हम उसके लिए भी तैयार हैं। भाजपा यह सब ध्यान बांटने के लिए कर रही है। सीएम ने कहा कि अनुराग ठाकुर के समर्थन में मंडी में नारे लग रहे थे और जयराम ठाकुर कह रहे थे कि मैंने 10 में से 9 सीटें लाई हैं। इससे साफ है कि गुटों में भाजपा बंटी हुई है। सुक्खू ने कहा कि भाजपा को प्रदेश हित व अधिकारों की बात करनी चाहिए। पिछली जयराम सरकार ने जो प्रदेश की संपदा को नीलाम किया है, उसके तथ्य सबसे सामने लाने जा रहे हैं। किस तरह केंद्र के साथ डबल इंजन की सरकार कह कर अपने अधिकार बेचे हैं। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि बिहार में लोग सोच-समझकर वोट देंगे कि किसके हाथ में सत्ता देनी है। मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वोट चोरी को लेकर राहुल गांधी ने तथ्यों के आधार पर बातें कहीं हैं और चिंता व्यक्त की है। कहा कि जो भी सवाल नेता विपक्ष की ओर से चुनाव आयोग पर उठाए गए हैं, आयोग को तथ्यों के साथ सफाई देनी चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें