फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने अधिकारियों के साथ की बैठक, सुरक्षा उपायों पर किया मंथन

प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को आपात बैठक भी बुलाई। इसमें मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह, पुलिस महानिदेशक समेत सभी एसपी, डीसी के साथ सुरक्षा को लेकर उठाए जाने वाले उपायों को लेकर मंथन किया गया। बैठक के बाद सीएम ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जैसे-जैसे भारत सरकार के दिशा-निर्देश आएंगे, उन्हें अमलीजामा पहनाया जाएगा। किसी तरह से घबराने की जरूरत नहीं है। आपातकालीन स्थिति में सीएम कार्यालय, मुख्य सचिव, जीएडी, कंट्रोल रूम को खुला रखा जाएगा। सीएम ने कहा कि पठानकोट के साथ लगते क्षेत्रों में अलर्ट किया गया है। देश की सरकार पाकिस्तान के हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। हिमाचल की जनता देश की सरकार, सेना के साथ खड़ी है। कहा कि हिमाचल के सभी छात्र जम्मू-कश्मीर में सुरक्षित हैं। यदि वो वापस आना चाहते हैं तो आ सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें