फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: कजाकिस्तान में हिमाचल के युवा, फोन पर बोले सीएम- यही अनुभव बदलेगा भविष्य

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कजाकिस्तान के शैक्षणिक एवं औद्योगिक एक्सपोज़र दौरे पर गए 30 आईटीआई प्रशिक्षुओं से टेलीफोन पर बातचीत कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षुओं से उनके अनुभवों की जानकारी लेते हुए उन्हें इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने की सलाह दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेश में आयोजित इस एक्सपोज़र विजिट के माध्यम से प्रशिक्षुओं को आधुनिक तकनीक, वैश्विक कार्य संस्कृति और औद्योगिक प्रक्रियाओं को नजदीक से समझने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह अनुभव युवाओं के कौशल विकास को नई दिशा देगा और राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा और आधुनिक कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी सोच के तहत आईटीआई प्रशिक्षुओं को विदेश में प्रशिक्षण और औद्योगिक अनुभव प्रदान किया जा रहा है, ताकि वे वैश्विक मानकों के अनुरूप स्वयं को तैयार कर सकें। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने भी प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं के व्यक्तित्व विकास, तकनीकी दक्षता और व्यावसायिक क्षमता को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। कजाकिस्तान में मौजूद प्रशिक्षुओं ने मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें वहां आधुनिक उद्योगों, नई तकनीकों और कार्य संस्कृति को करीब से समझने का अवसर मिल रहा है। उनका कहना था कि यह अनुभव भविष्य में उनके करियर और रोजगार की संभावनाओं को मजबूत करेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें