भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते के विरोध में विभिन्न संगठनों का राज्य स्तरीय अधिवेशन किसान सभा, सीटू और छात्र संगठनों ने लिया भाग, 10 अगस्त को सामूहिक गिरफ्तारी देने का ऐलान शिमला। भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए), लेबर कोड के विरोध में नीतियों के खिलाफ शनिवार को शिमला के कालीबाड़ी सभागार में राज्य स्तरीय अधिवेशन आयोजित किया गया। अधिवेशन में सीटू हिमाचल किसान सभा, विभिन्न छात्र संगठनों तथा जनसंगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ व्यापक जन आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया। इसके तहत 10 अगस्त 2026 को प्रदेशभर में जेल भरो आंदोलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें किसान, मजदूर, छात्र और अन्य संगठनों के कार्यकर्ता सामूहिक गिरफ्तारी देंगे। अधिवेशन में सभी संगठनों ने लोगों से 10 अगस्त के आंदोलन में बड़ी संख्या में भाग लेकर इसे सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में पूर्व विधायक राकेश सिंघा, माकपा नेता कश्मीर सिंह, सीटू अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, किसान सभा अध्यक्ष कुलदीप तनवर समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।