फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एचपीयू में एबीवीपी और एसएफआई कार्यकर्ताओं के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल

अंकेश डोगरा Updated Tue, 11 Mar 2025 03:44 PM IST

एचपीयू में एबीवीपी और एसएफआई के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार दोनों छात्र संगठनों के बीच हुई मारपीट में तीन छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं। हालांकि, छात्र संगठनों के अनुसार सात कार्यकर्ता घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि वॉल राइटिंग को लेकर छात्र संगठनों में पिछले कुछ दिनों से तनाव चल रहा था। मंगलवार सुबह फैकल्टी हाउस के समीप दोनों छात्र संगठनों के कार्यकर्ता भीड़ गए। इसमें तीन छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझाैता करवाया, लेकिन बाद में फिर झड़प हो गई। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। माहौल को देखते हुए परिसर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उधर, एबीवीपी और एसएफआई ने एक-दूसरे पर हमला करने के आरोप लगाए हैं। एबीवीपी का आरोप है कि मंगलवार सुबह करीब 10:00 बजे विद्यार्थी परिषद के कुछ कार्यकर्ता विश्वविद्यालय आ रहे थे, उस दौरान एसएफआई कार्यकर्ताओं ने दराट व राॅड़ से हमला किया गया। उधर, एसएफआई ने भी एबीवीपी पर कैंपस में गुंडागर्दी का आरोप लगाया है। एसएफआई के अनुसार एबीवीपी कार्यकर्ताओं के हमले में उनके कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें