शिमला के कालीबाड़ी हॉल में नृत्यधाम कला मंच की ओर से इंटरनेशनल कल्चरल हार्मोनी हिम शिखर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कलाकारों ने भरतनाट्यम, कथक और कुचिपुड़ी नृत्य में दमखम दिखाया। 29 मई तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 390 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। समिति की अध्यक्ष राखी राव ने बताया कि शिमला में नृत्यधाम कला मंच की ओर से पहली बार हिम शिखर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देशभर के कलाकार भाग ले रहे हैं।