हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर मनाया जाने वाला विंटर कार्निवल इस बार 10 दिन तक चलेगा। आम जनता और सैलानियों की पसंद बने विंटर कार्निवल की समयावधि बढ़ाने का फैसला लिया है। 25 दिसंबर से ही इस बार भी यह कार्निवल शुरू होगा। इसे 3 जनवरी तक चलाया जा सकता है। विंटर क्वीन भी चुनी जाएगी व वॉयस ऑफ शिमला का भी आयोजन होगा। यटी थियेटर में वॉयस ऑफ शिमला के लिए ऑडिशन का आयोजन किया जा रहा है।