सेना दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय आर्मी मेले के दौरान मंगलवार को रिज पर सेना के जवानों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। जवानों ने भारतीय मार्शल आर्ट्स और आर्मी बैंड की शानदार धुनों को प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध किया। देश के विभिन्न हिस्सों से आए सेना के जवानों ने प्रस्तुतियां दीं। इसके अलावा बच्चों के लिए भाषण, पेंटिंग और प्रश्नोत्तरी स्पर्धाओं का भी आयोजन किया गया।