फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य में देरी पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ने जताई नाराजगी

केंद्रीय सूचना प्रसारण और युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के निर्माण कार्य में देरी पर ने जताई नाराजगी। उन्होंने गुरुवार को हमीर भवन में आयोजित जिला स्तरीय दिशा की बैठक में अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। अनुराग ने कहा कि जनवरी, फरवरी, मार्च अंतिम तिमाही का समय होता है, इसलिए योजनाओं को वित्तीय वर्ष में समय पर पूरा करने से लोगों को इसका लाभ मिल सकता है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि जलशक्ति विभाग ने पिछले एक साल से जोलसप्पड स्थित मेडिकल कॉलेज के नए भवन के लिए पानी की व्यवस्था नहीं की है, इसे जल्द किया जाए। हमीरपुर से मंडी राष्ट्रीय उच्च मार्ग के निर्माण कार्य की गुणवत्ता में सुधार लाने और लंबित कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में संचालित केंद्र की योजनाओं को गंभीरता से पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उपायुक्त हमीरपुर हेमराज बैरवा, अतिरिक्त उपायुक्त मनेश कुमार, एसडीएम हमीरपुर मनीष सोनी, जलशक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता विजय चौधरी, सीएमओ डॉ. आरके अग्निहोत्री समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें