फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लंबित वित्तीय लाभों का भुगतान नहीं होने से नाराज पेंशनरों ने खोला मोर्चा

हिमाचल में आर्थिक तंगहाली से जूझ रही सुक्खू सरकार की मुश्किलें कम होने का नाम ले रहीं। डीए और एरियर को लेकर कर्मचारियों की नाराजगी के बाद अब देरी से पेंशन मिलने से नाराज पेंशनरों ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। डीए और छठे वेतनमान के संशोधित एरियर का भुगतान नहीं होने से नाराज पेंशनरों ने शुक्रवार को जिला मुख्यालयों में प्रर्दशन किया। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की शिमला शहरी इकाई ने बुधवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा गया। शहरी इकाई के अध्यक्ष आत्मा राम शर्मा ने सरकार से पेंशनरों को जल्द से जल्द सभी वित्तीय लाभों का भुगतान करने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि पेंशनर की सरकार के पास डीए की तीन किस्तें लंबित हैं। सरकार पेंशनरों को 12 फीसदी डीए जारी करे। एसोसिएशन ने टूक कहा कि सभी पेंशनरों के खाते में महीने की पहली तारीख को पेंशन डाली जानी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें