राजधानी के रिज मैदान पर उद्योग विभाग की ओर से एमएसएमई फेस्ट 2026 का आयोजन किया गया है। इस दौरान एक ही जगह पर ही 12 जिलों के कारीगरों की ओर से हाथों से तैयार की गई 4,023 हिमाचली शॉलों की प्रदर्शनी लगाई गई है। इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जा रहा है, क्योंकि इतिहास में पहली बार एक जगह पर इतनी संख्या में हाथों से तैयार की गई शॉलों को प्रदर्शित किया गया है। यह प्रदर्शनी सभी लोगों के मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी है।