फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: मार्च माह में अभी तक सबसे अधिक पर्यटक पहुंचे सिस्सू, बर्फ में कर रहे मौज मस्ती

Tue, 09 Mar 2021 08:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर वीडियो डेस्क, अमर उजाला, शिमला/रोहतांग (लाहौल-स्पीति)

मौसम खुलने के बाद Lahaul के Sissu में Tourist पहुंच रहे हैं। मोटरसाइकिल के साथ 1257 पर्यटक वाहन मंगलवार को Atal Tunnel Rohtang के आरपार हुए। हालांकि आजकल Manali में Tourists की संख्या कम हो गई है। Kullu-Manali पहुंचने वाले सैलानी Atal Tunnel पहुंच रहे हैं।  31 दिसंबर 2020 को करीब 3600 वाहन Atal Tunnel से गुजरे। नव वर्ष के दिन  3980 पर्यटक वाहन सुरंग के आरपार हुए। क्रिसमस के अगले दिन रिकॉर्ड 5400 से अधिक वाहन Atal Tunnel के आरपार हुए। पुलिस की ओर से पार्किंग के लिए सैलानियों को North Portal से सीधे नर्सरी की ओर भेजा जा रहा है। नॉर्थ पोर्टल में सड़क पर नो पार्किंग जोन बनाया गया है। लिहाजा पर्यटक वाहन सीधे Sissu के नर्सरी के Helipad का रुख कर रहे हैं। Sissu में साहसिक गतिविधियां चल रही हैं। Tourist तीन से चार घंटे मौज मस्ती करने के बाद Manali लौट रहे हैं। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने बताया कि मंगलवार को मार्च महीने में अभी तक सबसे अधिक 1257 पर्यटक वाहन आरपार हुए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें