फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना पर कार्रवाई से हिमाचल में उबाल, जगह-जगह प्रदर्शन

वीडियो डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 10 Sep 2020 09:13 PM IST

हिमाचल की बेटी और पद्मश्री कंगना रणौत के खिलाफ मुंबई में बीएमसी की कार्रवाई से सूबे के लोगों में भारी गुस्सा है। वीरवार को भाजपा कार्यकर्ताओं समेत अन्य संगठनों ने उद्धव सरकार के खिलाफ जगह-जगह प्रदर्शन किए। पूर्व सैनिक भी कंगना के समर्थन में उतर आए हैं। मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, सिरमौर और शिमला जिले में कंगना के समर्थन में रैलियां निकाली गईं और उद्धव ठाकरे के पुतले फूंके गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी ज्ञापन भेजे गए। करणी सेना की जिला बिलासपुर इकाई ने जिला मुख्यालय के चंपा पार्क के पास प्रदेश संगठन महामंत्री शशि शर्मा के नेतृत्व में विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान मुंबई में कंगना का दफ्तर तोड़ने के विरोध में महाराष्ट्र सरकार, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, प्रवक्ता संजय राउत और शिवसेना का पुतला फूंका गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें