फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: शाही अंदाज में निकली माधोराय की जलेब, मंडी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले का शानदार आगाज

Fri, 12 Mar 2021 06:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर वीडियो डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मंडी

Chhoti Kashi Mandi में रियासतकालीन Raj Devta Madhorai की अगुवाई में शाही अंदाज में निकली Jaleb के साथ शुक्रवार को International Shivaratri Festival का शानदार आगाज हो गया। प्राचीन परंपरा का निर्वहन करते हुए Jaleb में Madhorai  की पालकी के आगे-पीछे एक दर्जन से अधिक देवी-देवताओं के रथ चले। देवताओं के साथ पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों पर नाचते-गाते देवलुओं ने भी जलेब की शोभा बढ़ाई। देव ध्वनि की गूंज से मंडी शहर भक्तिमय हो उठा। CM Jairam Thakur ने Mandi के आराध्य देव Baba Bhootnath और Raj Devta Madhorai की पूजा-अर्चना कर जलेब में भाग लिया। Mandi रियासत के समय से चली आ रही परंपरा के अनुसार Raj Devta Madhorai के दरबार से दोपहर दो बजे जलेब शुरू हुई। इसके बाद पड्डल मैदान में ध्वजारोहण कर सात दिवसीय Festival का मुख्यमंत्री ने विधिवत शुभारंभ किया। मेला कमेटी की ओर से मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों को पगड़ी पहनाई गई। पुलिस के घुड़सवारों, होमगार्ड बैंड, महिला पुलिस और स्कूली बच्चों ने मार्च पास्ट करते हुए जलेब की शोभा बढ़ाई। यह महोत्सव छह दिन तक चलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें