फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: हिमाचल में मौसम का कहर, शिमला में पहाड़ी दरकी, कार पर गिरा पेड़

Mon, 23 Aug 2021 08:04 PM IST
Krishan Singh वीडियो, डेस्क,अमर उजाला, शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बारिश थमने के बावजूद सोमवार को भूस्खलन और पेड़ ढहने का सिलसिला जारी रहा है। हीरानगर जतोग सड़क पर हथनीधार के पास भूस्खलन होने से संपर्क सड़क बंद हो गई। लोक निर्माण विभाग के अनुसार पूर्व विधायक बलदेव शर्मा के घर के सामने एक व्यक्ति भवन निर्माण के लिए खुदाई कर रहा था। बारिश और कटिंग के कारण पहाड़ी से बड़ी चट्टान समेत मलबा सड़क पर आ गया। इससे पूर्व विधायक के घर की नींव, रिटेनिंग वॉल और एक पिल्लर को नुकसान पहुंचा है।  भूस्खलन से पहाड़ी पर बने जलशक्ति विभाग के पेयजल टैंक को भी खतरा पैदा हो गया है। विकासनगर की हिमुडा कालोनी के पास देवदार का पेड़ सड़क किनारे खड़ी कार पर गिर गया। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें