सनातन धर्म सभा शिमला की ओर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी का 133वां वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मंगलवार को शहर में नगर कीर्तन व भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। शोभा यात्रा सनातन धर्म गंज मंदिर, भगत सिंह रोड, लोअर बाजार से होते हुए उपायुक्त कार्यालय और फिर वापस मंदिर पहुंची।