शिमला। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की राज्य अध्यक्ष वीना वैद्य और राज्य सचिव फालमा चौहान ने कहा कि सरकार आटा, चावल, दाल और तेलों के दामों में कटौती करके लोगों को राहत दिलाएं। उन्होंने बताया कि मंडियों में दालों के दामों में 17 रुपये प्रतिकिलो तक की बढ़ोतरी हो गई है। सरसों का तेल 200 रुपये लीटर मिल रहा है। ऐसा ही रहा तो लोगों को खाना तक नसीब नहीं होगा। समिति ने बताया कि आने वाले दिनों में बढ़ती महंगाई के खिलाफ जनवादी महिला समिति हस्ताक्षर अभियान चलाकर इसे केंद्र को भी भेेजेगी। संवाद