हिमाचल प्रदेश में मार्च के अंतिम सप्ताह में चोटियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। लाहौल-स्पीति, कुल्लू, चंबा, किन्नौर जिले की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ है। पिछले दो दिनों से ऊंची चोटियों पर हिमपात व निचले क्षेत्रों में हो रही बारिश के बाद ठंड का मौसम एक बार फिर लौट गया है। लाहौल घाटी बर्फ से लकदक हो गई है। जलोड़ी दर्रा में करीब 30 और सोझा में 20 सेंटीमीटर ताजा बर्फ गिरी है। वहीं शिमला में सुबह के समय बारिश दर्ज की गई।