हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों ने रैली निकाली। नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ की अगुवाई में हुए प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने गांधी चौक पर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारी पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने की मांग पर अड़े हैं और लगातार यह इसको लेकर सड़कों पर उतर रहे हैं।