हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के श्रीरेणुका जी विस क्षेत्र के तहत हरिपुरधार में गिरिपार वासियों को करोड़ों की सौगात दी। इस दौरान सीएम जयराम ने तीन दिवसीय मां भंगायणी माता मेले के समापन पर सिरमौरी व सराजी नाटी( लोक नृत्य व गायन) भी डाली। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, विधायक राजीव बिंदल और बलवीर वर्मा के अलावा अन्य नेता भी नाटी पर थिरके। सीएम ने इस दौरान 80 करोड़ रुपये के उद्घाटन और शिलान्यास भी किए।