केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के समीरपुर स्थित आवास पर एक बुजुर्ग अपने बेटे की रिहाई की फरियाद लेकर पहुंचा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक बुजुर्ग व्यक्ति की फरियाद सुनी और अपने जेब से पेन निकालकर कागज पर उसकी फरियाद लिखी। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री धूमल खड़े होकर बुजुर्ग की समस्या सुनते रहे। बुजुर्ग ने अनुराग से पूछा कि आपसे मिलने के लिए इतने लोग आए हैं और क्या आपने भोजन किया है? तो अनुराग ठाकुर ने कहा कि अभी तक भोजन ग्रहण नहीं किया और सभी लोगों की समस्याएं सुनने के बाद ही भोजन करेंगे।