प्रदेश के कुल्लू जिले में ब्यास नदी के किनारे बने भुंतर हवाई अड्डे में एक दशक बाद मंगलवार सुबह 42 सीटर विमान उतरा। हालांकि पहले यह सेवा 15 अगस्त को शुरू होनी थी, लेकिन मौसम खराब रहने की वजह से उड़ान नहीं हो सकी। दिल्ली से भुंतर वाया चंडीगढ़ के बीच 42 सीटर हवाई सेवा शुरू होने से सैलानियों के साथ घाटी के लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी। पहले दिन जहाज में 32 यात्री भुंतर पहुंचे व 17 यात्री वापसी की उड़ान में गए। विमान का 'वाटर सैल्यूट' देकर जोरदार स्वागत हुआ।