खड़ामुख-होली मार्ग पर 26 घंटों के बाद आखिरकार यातायात के लिए बहाल हो गया। वीरवार सुबह 8:00 बजे सड़क पर पलटे सीमेंट से लदे ट्रक को शुक्रवार सुबह 10:00 बजे क्रेन के जरिये उठाकर सीधा किया गया। जिसके बाद मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो पाया। मार्ग बहाल होने से वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है। मार्ग पर वाहनों की रफ्तार थमी रहने की सूरत में यात्रियों को कड़ाके की ठंड में रात अपने वाहनों में ही गुजारनी पड़ी। एडीएम भरमौर कुलवीर सिंह ने बताया कि सड़क पर पलटे ट्रक को हटा कर मार्ग खुलवा दिया गया है।