अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुई। अनुष्ठान संपन्न होने के बाद मंदिर को अतिथियों के दर्शन के लिए खोला गया है। सबसे पहले संतों को दर्शन का अवसर मिला है। संत जनों ने लाइन में लगकर गर्भगृह में अपने आराध्य को दर्शन किए। वहीं रामलला के दर्शन को आतुर भक्त सड़कों पर उतर आए। इस मौके पर अयोध्या की गली गली जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठी। जगह जगह धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। आगे पूरा वीडियो देखें और जानें कैसा है रामनगरी का माहौल?