हरियाणा के नूंह मेवात में दो गुटों के बीच हुए धार्मिक उन्माद-टकराव और पत्थरबाजी की घटना के बाद राजस्थान के कुछ जिलों में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी है। बता दें कि, साल के अंत में हरियाणा के मेवात इलाके से सटे राजस्थान में विधानसभा चुनाव होना है। राजस्थान में ही मेवात इलाके का ज्यादा फैलाव है। भरतपुर और अलवर जिले इसी मेवात क्षेत्र में आते हैं।