फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News : बगडीनगर-सोजत रोड स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैफिक ब्लॉक, 26-27 दिसंबर को प्रभावित रहेगा रेल यातायात

Wed, 25 Dec 2024 04:28 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

अजमेर मंडल के मदार-पालनपुर रेलखंड पर बगडीनगर- सोजत रोड स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या 561 पर आरसीसी बॉक्स डालने के लिए उत्तर-पश्चिम रेलवे द्वारा ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। 
विज्ञापन
राजस्थान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा मदार-पालनपुर रेलखंड के बगडीनगर-सोजत रोड स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या 561 पर आरसीसी बॉक्स डालने के लिए 26 और 27 दिसंबर को ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान कई रेल सेवाएं आंशिक रूप से रद्द रहेंगी, जबकि कुछ का मार्ग परिवर्तित किया जाएगा।
विज्ञापन


इस ब्लॉक के कारण प्रभावित होने वाली रेल सेवाओं के संबंध में जानकारी निम्न प्रकार है-

1. आंशिक रद्द : गाड़ी संख्या 19735 (जयपुर-मारवाड़ जं.): 27 दिसंबर को जयपुर से प्रस्थान करने वाली यह गाड़ी अजमेर तक ही चलेगी।

गाड़ी संख्या 19736 (मारवाड़ जं.-जयपुर): 27 दिसंबर को मारवाड़ जं. से प्रस्थान करने वाली यह गाड़ी अजमेर से चलेगी।

2. मार्ग परिवर्तित:

गाड़ी संख्या 14801 (जोधपुर-इंदौर जं.): 27 दिसंबर को जोधपुर से प्रस्थान करने वाली यह गाड़ी मेडता रोड-फुलेरा-अजमेर के मार्ग से चलेगी।

गाड़ी संख्या 14802 (इंदौर जं.-जोधपुर): 27 दिसंबर को इंदौर से प्रस्थान करने वाली यह गाड़ी अजमेर-फुलेरा-मेडता रोड के मार्ग से चलेगी।

गाड़ी संख्या 15013 (जैसलमेर-काठगोदाम): 27 दिसंबर को जैसलमेर से प्रस्थान करने वाली यह गाड़ी जोधपुर-मेडता रोड-फुलेरा के मार्ग से चलेगी।

गाड़ी संख्या 15014 (काठगोदाम-जैसलमेर): 26 दिसंबर को काठगोदाम से प्रस्थान करने वाली यह गाड़ी फुलेरा-मेडता रोड-जोधपुर के मार्ग से चलेगी।

गाड़ी संख्या 14701 (श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस): 26 दिसंबर को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करने वाली यह गाड़ी फुलेरा-मेडता रोड-जोधपुर-मारवाड़ जं. के मार्ग से चलेगी।

गाड़ी संख्या 14702 (बांद्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर): 26 दिसंबर को बांद्रा से प्रस्थान करने वाली यह गाड़ी मारवाड़ जं.-जोधपुर-मेडता रोड-फुलेरा के मार्ग से चलेगी।
विज्ञापन


3. रेगुलेटेड रेलसेवा:

गाड़ी संख्या 19411 (साबरमती-दौलतपुर चौक): 27 दिसंबर को साबरमती से प्रस्थान करने वाली यह गाड़ी सोजत रोड स्टेशन पर 59 मिनट रेगुलेट रहेगी।

यात्रियों को सलाह दी जाती है कि यात्रा से पहले अपनी गाड़ी की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर लें। उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से यह ट्रैफिक ब्लॉक जरूरी निर्माण कार्यों को पूरा करने के लिए लिया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशिकिरण ने बताया कि यह कार्य मदार-पालनपुर रेलखंड पर रेल यातायात की गुणवत्ता में सुधार के लिए किया जा रहा है। असुविधा के लिए यात्रियों से खेद व्यक्त किया गया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें