फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: दानदाताओं ने अंबाजी मंदिर को दान किए चांदी के बर्तन, 6.17 लाख रुपये बताई गई कीमत; जानें

Thu, 27 Feb 2025 09:42 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

समीपवर्ती गुजरात के अंबाजी मंदिर को यूएसए निवासी दो श्रद्धालुओं ने 6.17 लाख रुपये मूल्य के चांदी के बर्तन दान किए। दानदाताओं द्वारा सौंपे गए इन बर्तनों को मंदिर ट्रस्ट अधिकारियों को विधिवत रूप से प्रदान किया गया।

यूएसए निवासी दिनेशभाई भट्ट और मानसीबेन शर्मा ने मंदिर को 1 चांदी की थाली, 2 चांदी के कटोरे और 6.494 किलोग्राम वजनी 1 चांदी की आरती भेंट की। इनका कुल मूल्य 6 लाख 17 हजार 390 रुपये आंका गया है। इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट प्रबंधन ने दानदाताओं का आभार व्यक्त किया। दान सौंपे जाने के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए 'मां अंबे' के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।

गौरतलब है कि गुजरात का अंबाजीधाम एक प्रमुख शक्तिपीठ है, जहां देश-विदेश से श्रद्धालु दर्शन और सेवा के लिए आते हैं। यहां नियमित रूप से भक्तजन सोना, चांदी और नकद राशि दान करते हैं। मंदिर ट्रस्ट द्वारा जरूरत के अनुसार दान स्वरूप प्राप्त सामग्री का उपयोग किया जाता है।

डिस्कॉम एईएन के सूने मकान में चोरी
जिला मुख्यालय स्थित जीएसएस कॉलोनी में डिस्कॉम एईएन अशोक कुमार मीणा के मकान में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर लाखों के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार, एईएन अशोक कुमार मीणा अपने परिवार के साथ घर से बाहर गए हुए थे। गुरुवार सुबह जब वे लौटे तो मकान का ताला टूटा हुआ मिला।

चोरों ने सेफ्टी लॉक तोड़कर अलमारी का लॉक भी तोड़ दिया और उसमें रखे करीब 25 से 30 हजार रुपये कीमत के कान के कुंडल सहित अन्य सोने-चांदी के जेवरात चुरा ले गए। घटना की सूचना मिलते ही सिरोही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें