फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawai Madhopur News: मंदिर के दरवाजे पर भालू की दस्तक, आबादी वाले इलाके में घुसा पैंथर, दहशत में ग्रामीण

Thu, 04 Sep 2025 01:03 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

रैगर मोहल्ले में एक ओर पैंथर का हमला और दूसरी ओर भालू की एंट्री। आबादी क्षेत्र में जंगली जानवरों की मौजूदगी से दहशत फैल गई है लेकिन वन विभाग अब भी सोया हुआ है।
 
विज्ञापन
मंदिर के दरवाजे पर पहुंचा भालू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणथंभौर के जंगली जानवर अब लगातार आबादी वाले इलाकों में घुसपैठ कर रहे हैं। बीती रात हालात और भी खतरनाक हो गए जब रैगर मोहल्ले में एक तरफ पैंथर ने कुत्ते को अपना शिकार बनाया और वहीं दूसरी ओर एक भालू मंदिर के दरवाजे पर दस्तक देता दिखाई दिया। इन घटनाओं ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों के मुताबिक भालू कभी मंदिर की सीढ़ियों पर चढ़कर दरवाजा खटखटाता दिखाई दिया तो कभी गलियों में घूमता रहा। काफी देर तक मोहल्ले में चहलकदमी करने के बाद वो वापस जंगल की ओर लौट गया।

ये भी पढ़ें: Nagaur News: पत्नी के साथ थे अवैध संबंध, लोहे की रॉड से युवक की हत्या कर 10 फीट गहरे गड्ढे में दफनाया शव
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव वालों का कहना है कि आए दिन ऐसे हादसे होते हैं लेकिन वन विभाग ने सुरक्षा के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं।

एक तरफ पैंथर और दूसरी तरफ भालू.... ग्रामीण इलाके में इन दोनों जंगली जानवरों की मौजूदगी ने लोगों की नींद उड़ा दी है। अब बड़ा सवाल यह है कि वन विभाग की इस तरफ से नींद कब खुलेगी और विभाग कब इन्हें रोकने के लिए ठोस कदम उठाएगा?

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें