फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather News: तेज धूप निकलने के बावजूद नहीं मिली सर्दी से राहत, राजस्थान में कड़ाके की सर्दी जारी

राजस्थान में सर्दी का असर लगातार तेज बना हुआ है। करौली, पाली, फतेहपुर सहित कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर समेत पूर्वी और उत्तरी राजस्थान के कई जिलों में सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। तेज ठंड और ठंडी हवाओं के चलते दिन में तेज धूप निकलने के बावजूद लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिल पाई। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने और ठंड का यही असर बने रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहा और दिन में धूप खिली रही। शुक्रवार को सिरोही राज्य का सबसे ठंडा दिन रहा, जहां अधिकतम तापमान केवल 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण उत्तर-पूर्वी राजस्थान के जिलों में सुबह और शाम कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। करौली में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि फतेहपुर में पारा 4.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी ठंड से राहत के आसार कम हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें