राजस्थान में मौसम का मिजाज इन दिनों तेजी से बदल रहा है। जहां एक ओर दिन में भीषण गर्मी और लू लोगों को झुलसा रही है, वहीं शाम होते-होते कई इलाकों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से राहत मिल रही है। पिछले दो दिनों में राज्य के कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ली है। सोमवार को दिनभर तेज गर्मी के बाद शाम को हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर और बीकानेर में बारिश के साथ ओले गिरे।