फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotputli-Behror News: फिर रिहायशी इलाके में दिखाई दिया जंगली जानवर, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Mon, 02 Feb 2026 04:13 PM IST
कोटपुतली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़

जिले के खोरी क्षेत्र में जंगली जानवर के मूवमेंट से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार परमानंद धाम के पास सड़क किनारे एक जंगली जानवर जो कि संभवत: तेंदुआ हो सकता है, के बैठे होने की सूचना मिली है। इस घटना के बाद राहगीरों, वाहन चालकों और आसपास के ग्रामीणों में डर का माहौल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जंगली जानवर काफी देर तक सड़क किनारे बैठा रहा, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। कई लोग भय के कारण उस मार्ग से गुजरने से बचते नजर आए। क्षेत्र से गुजरने वाले राहगीरों और स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि या अप्रिय घटना को रोका जा सके।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले भी आसपास के जंगलों से जंगली जानवरों के गांव की ओर आने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जंगलों के नजदीक बसे गांवों में वन्यजीवों का मूवमेंट बढ़ने से ग्रामीणों की चिंता लगातार बढ़ रही है। खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और पशुपालकों के लिए यह स्थिति खतरे का संकेत मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें: Barmer News: साध्वी प्रेम बाईसा की मौत पर बोले महंत प्रतापपुरी महाराज- निष्पक्ष जांच से मिलेगा न्याय

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में वन विभाग की टीम भेजकर स्थिति का जायजा लिया जाए और जंगली जानवर को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ा जाए। इसके साथ ही प्रभावित इलाके में निगरानी बढ़ाने, चेतावनी बोर्ड लगाने और गश्त व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग उठाई गई है।

वन विभाग को सूचना देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और स्थानीय स्तर पर लोगों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है। प्रशासन की ओर से लोगों से कहा गया है कि वे अनावश्यक रूप से उस क्षेत्र में न जाएं, अकेले यात्रा करने से बचें और बच्चों को घर से बाहर भेजते समय विशेष सावधानी बरतें। फिलहाल प्रशासन और वन विभाग की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है। लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही हालात पर काबू पा लिया जाएगा और क्षेत्र में सामान्य स्थिति बहाल होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें