फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotputli-Behror News: रीको क्षेत्र में भीषण आग से कपड़ा फैक्टरी खाक, दूर तक दिखीं लपटें; कैसे हुआ हादसा?

Sun, 12 Apr 2026 09:09 PM IST
कोटपुतली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़

कोटपुतली-बहरोड़ जिले के बहरोड़ रीको औद्योगिक क्षेत्र में रविवार शाम करीब 6 बजे एक कपड़ा फैक्टरी में अचानक भीषण आग भड़क उठी। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी फैक्टरी धू-धू कर जलने लगी। लपटें इतनी तेज थीं कि दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं, जबकि आसमान काले धुएं से भर गया और पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

सूचना मिलते ही बहरोड़ दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। हालात की गंभीरता को देखते हुए नीमराणा से भी अतिरिक्त दमकल गाड़ियां बुलाई गईं। फैक्टरी में रखे कपड़े और अन्य ज्वलनशील सामग्री के चलते आग तेजी से फैलती रही, जिससे बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

डीएसपी सचिन शर्मा ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र स्थित अरविंद इंडस्ट्रीज में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एहतियात के तौर पर आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया। सुरक्षा के मद्देनजर फैक्टरी के पास लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई।

पढ़ें- Kotputli-Behror News: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर अधेड़ को वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत; आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार

घटना के समय फैक्टरी में मौजूद कर्मचारियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। हालांकि आग में लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया, जिससे फैक्टरी को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

आग लगने के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फैक्टरी प्रबंधन से जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें