फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: रंगपुर फायरिंग कांड, कार से शूट किया गया वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप

Mon, 26 May 2025 01:29 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

कहा जा रहा है कि जो शख्स फायरिंग कर रहा था, वो खुद भी इसी घटना में घायल हो गया है और अब अस्पताल में भर्ती है। यह पूरी घटना कोटा शहर के भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र की है। वीडियो सामने आने के बाद अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : Meta AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के कोटा जिले के रंगपुर पुलिया पर दिनदहाड़े फायरिंग की घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो पुलिया पर खड़ी एक कार में बैठे लोगों ने बनाया है। इसमें एक युवक सड़क पर दौड़ता हुआ दिखाई दे रहा है, जो फायरिंग कर रहा है। उसके पीछे एक कार भी भागती दिख रही है, जिसका अगला बंपर टूटा हुआ है। बताया जा रहा है कि गोली चलाने वाला युवक घायल हो गया है और अब अस्पताल में भर्ती है। यह घटना कोटा के भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र की है और पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


क्या हुआ था?

भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र के रंगपुर रेलवे ब्रिज पर बाइक सवार दो युवकों पर 6-7 बदमाशों ने हमला कर दिया। उन्होंने युवकों पर चार बार गोली चलाई। गोली लगने के बाद जब युवक सड़क पर गिर गए तो बदमाशों ने उन पर लोहे की पाइप और सरियों से भी हमला किया। उमर नाम के युवक को हाथ और पैर में 3-4 गोलियां लगी हैं। उमर के दोस्त जावेद अख्तर ने बताया कि हमलावर स्टेशन इलाके के रहने वाले कलीम, उसके बेटे कम्मू, आसिफ, गोलू और तीन अन्य लोग थे। डेढ़ साल से इनके बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते यह हमला किया गया।

यह भी पढ़ें:  MLA जयकृष्ण की सदस्यता रद्द करने की मांग पर BJP ने निकाली रैली, विधानसभा अध्यक्ष के नाम सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन में कई वारदातें

बीते दो दिनों में शहर में कई हमले हो चुके हैं। फायरिंग की घटना के 24 घंटे बाद ही एक व्यापारी पर चाकू से हमला हुआ। यह घटना पुलिस थाने से सिर्फ 50 मीटर की दूरी पर हुई। हमले में कपड़ा व्यापारी भावेश दीक्षित गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि हमलावर रोहित के पिता की भी उसी बाजार में दुकान है और किसी पुराने विवाद के कारण उसने हमला किया। शहर में पिछले कुछ दिनों में चाकूबाजी की 5-6 घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस अब तक आरोपियों को पकड़ने में सफल नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें