फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: लव जिहाद मामले ने पकड़ा तूल, धार्मिक संगठनों ने कलेक्टर ऑफिस के सामने किया हंगामा

Mon, 02 Feb 2026 09:33 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

राजस्थान के कोटा जिले में लव जिहाद के मामले ने अब तूल पकड़ना शुरू कर दिया है। सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट के बाहर विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की तक की नौबत आ गई। जिसके बाद पुलिस को भी हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए इस मामले में निष्पक्ष जांच, काउंसलिंग और युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

दूसरे समुदाय के युवक पर लगा है आरोप
धार्मिक संगठन से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि कुछ दिन पहले हिंदू समाज की एक युवती को दूसरे समुदाय का युवक बहला फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले गया। पुलिस द्वारा दोनों को पकड़ने के बाद अदालत में युवती के बयान भी दर्ज करवाए गए। लेकिन कानून की तरफ से युवती के घर वालों को न्याय नहीं मिला। इसके बाद युवती को नारी शाला भिजवा दिया गया। आज जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई गई है। हमारी मांग है कि युवक के खिलाफ संगीन धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जाए।

ये भी पढ़ें: जसवंतपुरा में दिनदहाड़े भालू दिखने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

आरोपी ने युवती को किया प्रताड़ित
आक्रोशित लोगों का ये भी आरोप है कि युवती पर जादू टोना कर मानसिक रूप से उसको प्रताड़ित किया गया है। क्योंकि युवक एक हिस्ट्रीशीटर है। जिस पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज है। ऐसे में उसके आपराधिक रिकार्ड की गहनता से जांच होनी चाहिए। हमारी मांग है कि युवती को 20 से 22 दिन तक नारी शाला में ही रखकर उसकी काउंसलिंग की जाए और परिवार के लोगों से मिलने की अनुमति भी दी जाए। क्योंकि युवती का ब्रेन वॉश कर दिया गया है। जिसकी वजह से वह इस तरह का कदम उठा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें