फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: रेलवे की तैयारियों ने बनाई मिसाल, जातरुओं के लिए बेहतरीन व्यवस्थाओं से रामदेवरा मेला यादगार बना

Tue, 09 Sep 2025 10:05 AM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

रामदेवरा मेला-2025 के दौरान कुशल भीड़ प्रबंधन और जातरुओं के लिए जुटाई गई उच्च स्तरीय यात्री सुविधाओं से रेलवे ने सेवा का अनुकरणीय उदाहरण पेश किया। मेले की सफल समाप्ति के बाद यात्रियों ने रेलवे द्वारा की गई सुगम व्यवस्थाओं पर प्रसन्नता जाहिर की।

उत्तर-पश्चिम रेलवे, जोधपुर के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि मेले के प्रारंभ से पूर्व ही रेल प्रशासन ने जातरुओं की सुविधा के लिए रोडमैप तैयार कर लिया था। इसके तहत यात्रियों को न केवल आवश्यक सुविधाएं समय पर मिलीं बल्कि ट्रेनों और स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन में भी सफलता मिली। उन्होंने कहा कि जोधपुर और रामदेवरा स्टेशनों पर पुनर्विकास कार्य प्रगति पर होने के बावजूद यात्रियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई गई।

ये भी पढ़ें: Sawai Madhopur News: यार्ड में ले जाते समय पटरी से उतरा ट्रेन का इंजन, प्लेटफॉर्म नंबर 1 बाधित, बड़ा हादसा टला

रेल प्रशासन ने मेले के दौरान विशेष ट्रेनों का संचालन किया। पर्याप्त टिकट खिड़कियां खोली गईं, यात्रियों के मार्गदर्शन हेतु यात्री मित्र तैनात किए गए। नियमित सफाई व्यवस्था, सुरक्षा की दृष्टि से आरपीएफ, जीआरपी और स्काउट्स कैडेट्स की पर्याप्त तैनाती की गई। वहीं सीसीटीवी कैमरे, आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं और उच्च गुणवत्ता वाला खानपान उपलब्ध कराकर लाखों यात्रियों को सुविधा दी गई।

मेला अवधि में जातरुओं की सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए साबरमती, भगत की कोठी, जोधपुर, श्री गंगानगर और लालगढ़ से रामदेवरा, पोकरण और आशापुरा गोमट स्टेशनों तक आवश्यकतानुसार स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं। मंडल प्रशासन ने उचित भीड़ प्रबंधन और समयबद्ध व्यवस्थाओं से इतने बड़े मेले को सफल बनाकर अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

रेलवे अधिकारियों ने लगातार रामदेवरा और जोधपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री सेवाओं का जायजा लिया। यात्री विश्राम स्थल, शौचालय-स्नानघर और वैकल्पिक सुविधाओं की उपलब्धता से यात्रियों को बेहतरीन अनुभव मिला। साथ ही, ट्रेनों के आवागमन की नियमित उद्घोषणाओं ने यात्रियों को सही ट्रेन पकड़ने और सुरक्षित घर लौटने में मदद की। यात्रियों ने रेलवे की इन सुनियोजित और सुविधाजनक व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए कहा कि बाबा रामदेवरा मेले की यात्रा उनके लिए सहज और सफल रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें