फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: एनसीबी की बड़ी कार्रवाई, 21 लाख रुपये की चार किलो से अधिक अफीम के साथ चार गिरफ्तार

Tue, 19 Aug 2025 08:03 AM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

एनसीबी जोधपुर की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 4 किलो से अधिक अफीम के साथ रिसीवर पेडलर और सप्लायर को गिरफ्तार किया है। इन चारों से एनसीबी की टीमें पूछताछ कर रही है। पकड़ी गई अफीम की कीमत 21 लाख रुपये बताई जा रही है।

कार्रवाई के बारे में बताते हुए एनसीबी के जोनल डायरेक्टर घनश्याम सोनी ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे एनसीबी के अभियान के तहत काकेलाव गांव के पास नशे की खेप सप्लाई होने की जरिया मुखबिर जानकारी मिली जिस पर एनसीबी की टीमों ने बाइक पर आ रहे दो लोगों को रुकवाया और एनसीबी कार्यालय लाकर उनसे पूछताछ की गई कार्रवाई के दौरान दोनों पेडलरों के पास से चार किलो 166 ग्राम अफीम बरामद हुई है। एनसीबी की टीमों ने पेडलरों से पूछताछ के बाद उन्हीं से फोन करवा कर रिसीवर को चार घंटे के भीतर सालवा कला गांव से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के आधार पर ही एनसीबी की एक टीम को तत्काल चित्तौड़गढ़ भेजा गया, जहां सांवरिया सेठ इलाके के पास से मुख्य सप्लायर को भी एनसीबी की टीमों ने गिरफ्तार किया है। एनसीबी की टीमों ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर ही सप्लायर पेडलर और रिसीवर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की।

जन सहयोग से बने राजस्थान नशा मुक्ति जोनल डायरेक्टर घनश्याम सोनी
पश्चिमी राजस्थान में पिछले कई वर्षों से नशे का कारोबार बढ़ा है। बड़ी संख्या में लोग अफीम डोडा पोस्ट स्मेक और एमडी का नशा करते हैं और इसी के चलते तस्करों की संख्या भी कुकुरमुतों की तरह बढ़ गई है। जोनल डायरेक्टर घनश्याम सोनी ने कहा कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं। इस अभियान में यदि किसी व्यक्ति के पास इससे जुड़ी कोई जानकारी है तो वह एनसीबी के पोर्टल पर या एनसी की हेल्पलाइन पर उनसे संपर्क कर सकते हैं। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरीके से गुप्त रखी जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें