फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: जल संरक्षण अभियान को लेकर के.के. विश्नोई ने की बैठक, एसआई भर्ती परीक्षा पर भी खुलकर बात की

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Updated Mon, 16 Jun 2025 10:13 AM IST

राज्य मंत्री के.के. विश्नोई ने जोधपुर में वंदे भारत जल संरक्षण जन अभियान के तहत विभिन्न विभागों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह अभियान एक पखवाड़े के लिए प्रदेशभर में शुरू किया गया है, जिसका लाभ आने वाली पीढ़ियों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमें पौराणिक जल स्रोतों जैसे कुएं, बावड़ियां और तालाबों को पुनः सक्रिय कर वर्षा जल को संरक्षित करने की दिशा में जनभागीदारी से कार्य करना होगा।

ये भी पढ़ें: Jodhpur: पद्मश्री संत नित्यानंद सुरीश्वर महाराज का भव्य सम्मान समारोह, पंजाब के राज्यपाल कटारिया हुए शामिल

मंत्री विश्नोई ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूर्व में भी भाजपा सरकार के कार्यकाल में हरियालो राजस्थान और एक पेड़ मां के नाम जैसे अभियानों के माध्यम से वृक्षारोपण और जल संरक्षण के प्रयास हुए थे। इस बार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में वर्षा जल संरक्षण की दिशा में व्यापक अभियान चलाया जा रहा है, ताकि व्यर्थ बहते पानी को संचित किया जा सके।

एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर विश्नोई ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार बनते ही सबसे पहले एसआईटी का गठन किया गया। वर्षों से जो मेहनतकश युवाओं का हक मारा जा रहा था, उसे लौटाने का कार्य सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि बार-बार पेपर लीक और परीक्षाओं के रद्द होने से युवाओं में अस्थिरता और निराशा घर कर गई थी। कुछ युवाओं ने तो पढ़ाई तक छोड़ दी थी, लेकिन अब सरकार के सख्त निर्णयों और पारदर्शिता से उनमें आत्मविश्वास लौटा है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को विश्वास दिलाना चाहती है कि उनकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी और योग्य उम्मीदवारों को उनका हक मिलेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें