फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: ग्रामीण पुलिस की डीएसटी टीम ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, 25 हजार था इनाम

Thu, 24 Jul 2025 07:39 AM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण नारायण टोगस ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज के निर्देशानुसार रेंज भर में वान्छित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान ‘‘ऑपरेषन धरकरभर‘‘ के तहत जिला जोधपुर ग्रामीण की जिला विशेष टीम द्वारा प्रकरण एनडीपीएस-स्मैक पुलिस थाना बिलाड़ा, जिला जोधपुर ग्रामीण में 25 हजार रुपये के वांछित इनामी अपराधी राणाराम पुत्र डूंगरराम निवासी बाबूनगर गोदेलाई, पुलिस थाना चामू, जिला जोधपुर को दस्तियाब किया।

रेंज मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले में वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाया जा रहे विशेष अभियान ‘‘ऑपरेषन धरकरभर‘‘ के तहत जिला विशेष टीम जोधपुर ग्रामीण द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण भोपाल सिंह लखावत के सुपरविजन में टीम ने कार्रवाई करते हुए कानि. सुरेष कुमार की सूचना के आधार पर प्रकरण एनडीपीएस-स्मैक पुलिस थाना बिलाड़ा, जिला जोधपुर ग्रामीण में 25 हजार रुपये के घोषित वांछित इनामी अपराधी राणाराम पुत्र डूंगरराम निवासी बाबूनगर गोदेलाई, पुलिस थाना चामू, जिला जोधपुर को दस्तियाब किया जाकर अग्रिम अनुसंधान हेतु पुलिस थाना बिलाड़ा को सुपुर्द किया गया। उक्त प्रकरण के अतिरिक्त मुल्जिम राणाराम जिला झालावाड़ में पुलिस थाना झालरापाटन के प्रकरण संख्या 147/2025 धारा 8/21, 29 एनडीपीएस एक्ट में वांछित है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें