फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत का लाइव वीडियो!: जोधपुर-इंदौर बस में आया हार्ट अटैक, चंद मिनट में चालक की मौत; सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Fri, 29 Aug 2025 06:22 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

जोधपुर से इंदौर जा रही एक ट्रैवल्स बस के ड्राइवर सतीश कुमार (36) की  अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। सतीश कुमार जोधपुर के भोजासर गांव के रहने वाले थे। 

जानकारी के अनुसार, बस केलवा के पास पहुंची तो चालक सतीश को अपनी तबीयत ठीक नहीं लगी। उन्होंने सहयोगी ड्राइवर को इसकी जानकारी दी और उससे बस चलाने के लिए कहा। जिसके बाद सतीश ड्राइवर के पास वाली सीट पर बैठ गए। लेकिन, सतीश की तबीयत लगातार बिगड़ती गई। गोमती चौराहे पर पहुंचते-पहुंचते सतीश की हालत और खराब हो गई। जैसे-तैसे बस देसूरी नाल घाट तक पहुंची, जहां सतीश बस की सीट पर ही बेहोश होकर गिर गए। बिना समय गंवाए चालक ने बस को देसूरी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया,  ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने सतीश की जांच की और उन्हें मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही इसकी पुष्टि हो पाएगी।

घटना की सूचना मिलते ही सतीश के परिजन और पुलिस अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह पूरी घटना बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

ये भी पढ़ें:  राजस्थान में तेज बारिश का कहर, जनजीवन और फसलें प्रभावित, 10 सितंबर तक यलो अलर्ट

इस पूरी घटना में सबसे राहत की बात यह रही कि तबीयत खराब लगने पर चालक सतीश ने तुरंत बस रोक दी और अपने सहयोगी चालक को चलाने के लिए दे दी। अगर, सतीश खुद बस चलाते रहते तो बड़ा हादसा हो सकता था। इससे बस में सवार करीब 45 यात्रियों की जान मुसबीत में फंस सकती थी। वैसे देसूरी नाल घाट हादसों के लिए चर्चित माना जाता है।

ये भी पढ़ें: लूणी नदी हादसे में एक और शव मिला, अब तक पांच की मौत, 8 महीने का मासूम अब भी लापता

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें