फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalore News: पिकअप सवार हमलावरों ने होटल के बाहर मचाया उत्पात, वाहनों में की तोड़फोड़

Fri, 17 Oct 2025 08:47 AM IST
जालौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर

जालोर शहर में आपसी विवाद के चलते कुछ बदमाशों ने होटल के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो, कार और स्कूटी पर हमला कर तोड़फोड़ कर दी। बदमाश पिकअप में सवार होकर आए और सरियों और हॉकी से वार कर वाहनों को क्षतिग्रस्त किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना कर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटना का संबंध बजरी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।

जालोर शहर के थर्ड फेज क्षेत्र में दोपहर 3:30 से 4 बजे के बीच यह घटना हुई। जितेंद्र पुत्र हंजाराराम माली अपने दोस्तों के साथ होटल में खाना खा रहा था। तभी दो पिकअप में सवार बदमाश होटल के बाहर पहुंचे और उसकी स्कॉर्पियो को निशाना बनाया। उन्होंने पहले पिकअप से स्कॉर्पियो को टक्कर मारी, फिर सरियों और हॉकी से वार कर गाड़ी के शीशे और बॉडी को बुरी तरह तोड़ दिया। जितेंद्र माली पर भी हमला करने की कोशिश की गई, लेकिन वह किसी तरह मौके से भाग निकला।

ये भी पढ़ें-  दिवाली कब मनाएं? 20 या 21 अक्टूबर! जानिए गोवर्धन पूजा तक क्या रहेंगे मुहूर्त

इस दौरान हमलावरों ने स्कॉर्पियो के पास खड़ी दूसरी कार और एक स्कूटी को भी तोड़ दिया। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और डीएसपी जालोर टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने वाहनों की डैमेज रिपोर्ट तैयार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

डीएसपी ने बताया कि घटना में वाहनों की तोड़फोड़ की गई है लेकिन फायरिंग या किसी व्यक्ति पर चोट की बात सामने नहीं आई है। यह मामला दोनों पक्षों के बीच आपसी रंजिश और बजरी विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी 14 अक्टूबर की रात को लेटा क्षेत्र में दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। फिलहाल पुलिस ने जितेंद्र माली की रिपोर्ट पर नामजद मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें