फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalore News: बागोड़ा थाने का एएसआई रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, एसीबी ने मौके से बरामद किए 50 हजार रुपये

Thu, 09 Oct 2025 08:23 AM IST
जालौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर

राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने जालौर में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना बागोड़ा के सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) कल्याण सिंह को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एसीबी मुख्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को जानकारी दी थी कि आरोपी एएसआई उसके रिश्तेदार से संबंधित एक प्रकरण में दो व्यक्तियों का चालान नहीं करने और मामले में मदद करने की एवज में 65,000 की रिश्वत की मांग कर रहा था। इसमें से पहले ही 15,000 की राशि ले भी चुका था, जबकि शेष 50,000 की मांग जारी थी।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: पूर्व मनोनीत पार्षद ने की आत्महत्या, ट्रेन के आगे कूदकर दी जान; सुसाइड नोट में बताई वजह

शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी जोधपुर रेंज के डीआईजी भुवन भूषण यादव के सुपरविजन में और एएसपी मांगीलाल राठौड़ के नेतृत्व में टीम गठित की गई। बुधवार को ट्रैप कार्रवाई के दौरान आरोपी एएसआई को शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि लेते हुए स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। टीम ने मौके से पूरे 50,000 रुपये बरामद कर लिए।

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की पूछताछ और जांच जारी है। सूत्रों के अनुसार एसीबी अब आरोपी के बैंक खातों और संपत्ति की जांच करेगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने रिश्वतखोरी से और कितनी अवैध संपत्ति अर्जित की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें