फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan New CM Bhajan Lal Sharma: राजनीति में कैसे आए थे भजन लाल शर्मा?

Wed, 13 Dec 2023 07:08 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

भजन लाल शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जो करीब चार साल पुराना हैं। इस वायरल वीडियो में भजन लाल शर्मा बता रहे है की वह कैसे राजनीति में आए। दरअसल, वीडियो में जब भजन लाल शर्मा से पूछा जाता है कि, वो राजनीति में कैसे आए? इसका जवाब देते हुए वह कहते है कि, "जो कुछ भी होता है वह सब ईश्वर की मर्जी से ही होता है। उनका कहना है कि, अगर इंसान एक कदम भी चलता है तो वह ईश्वर की मर्जी से ही चलता है। उनके बिना एक कदम भी नहीं चल सकता हैं। और ईश्वर की कृपा से ही मैं राजनीति में आया हूं। वह यह भी बता रहे है कि, उनके परिवार से कौन-कौन सदस्य पहले से ही राजनीति में रहे है? इसके साथ ही वह यह भी बता रहे है, वह भी सरपंच रहे है और वह कैसे पार्टी के साथ जुड़े है। उन्होंने बताया कि, वह कॉलेज के समय से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ गए थे और बाद में धीरे-धीरे सक्रिय राजनीति में आए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें