फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa: अतिक्रमण से परेशान युवक ने शिविर में किया आत्मदाह का प्रयास, मचा हड़कंप, प्रशासन ने तुरंत हटवाया कब्जा

Tue, 21 Jul 2026 08:10 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

दौसा जिले के ग्राम खुरी कलां में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रास्ते पर अतिक्रमण नहीं हटाए जाने से नाराज एक युवक ने अधिकारियों के सामने अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेलकर आत्मदाह का प्रयास कर दिया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से शिविर में मौजूद अधिकारियों और लोगों के बीच हड़कंप मच गया। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को पकड़ लिया और उसके शरीर पर डाला गया पेट्रोल साफ कर दिया, जिससे समय रहते बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रास्ते से अतिक्रमण हटवाकर विवाद का समाधान कराया।

रास्ते के अतिक्रमण को लेकर लंबे समय से परेशान था युवक
जानकारी के अनुसार, परिवादी सीताराम लंबे समय से रास्ते के विवाद से परेशान था। उसका आरोप है कि उसने पहले भी कई बार प्रशासन को शिकायत देकर रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग की थी, लेकिन अधिकारियों ने समस्या का स्थायी समाधान करने के बजाय केवल खानापूर्ति की। ये भी पढ़ें- Rajasthan: हवेली में दफन खजाना मिलने का दावा, मालिक ने ठेकेदार पर सोने-चांदी की संपत्ति हड़पने का केस कराय सुनवाई नहीं होने से आक्रोशित होकर उठाया कदम
पीड़ित सीताराम ने बताया कि रास्ते की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को नहीं हटाए जाने से वह लगातार परेशान था। इसी बात से आक्रोशित होकर उसने ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेलकर आत्मदाह का प्रयास किया।

मौके पर पहुंचीं तहसीलदार और पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही दौसा तहसीलदार रश्मि शर्मा और सैंथल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने पूरे मामले की जानकारी ली और पीड़ित को मौके पर ही राहत दिलाने तथा समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।

प्रशासन ने बनाई टीम, जेसीबी से हटवाया अतिक्रमण
घटना के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाया। इसके बाद रास्ते के विवाद का समाधान कराया गया और जेसीबी मशीन की मदद से अतिक्रमण हटाकर रास्ते को सुचारू कराया गया।

कार्रवाई के बाद शांत हुआ मामला
प्रशासन की कार्रवाई के बाद स्थिति सामान्य हुई और हंगामा शांत हो गया। घटना के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। समय रहते लोगों की सतर्कता और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें