फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: छबड़ा में हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की घर-घर निगरानी, सुरक्षित प्रसव के लिए चिकित्सा विभाग अलर्ट

Tue, 27 Oct 2026 11:35 AM IST
बारां ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां

बारां जिले के छबड़ा में गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित प्रसव को लेकर चिकित्सा विभाग अलर्ट मोड पर है। हाई रिस्क प्रेगनेंसी (एचआरपी) के मामलों में विशेष निगरानी रखते हुए महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर फॉलोअप किया जा रहा है। इसी क्रम में पीएससी जेपला के आयुष्मान आरोग्य मंदिर कोटरापार में कार्यरत महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता मंजु चौधरी गर्भवती महिलाओं के घर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रही हैं। साथ ही उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, चिकित्सकीय परामर्श लेने और समय पर अस्पताल पहुंचने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। एचआरपी के मामलों में समय पर निगरानी नहीं होने से गर्भवती महिला और गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में नियमित फॉलोअप और समय पर उपचार बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य कार्यकर्ता मंजु चौधरी गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों को आपात स्थिति में 104 और 108 एंबुलेंस सेवाओं की जानकारी भी दे रही हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल चिकित्सा सहायता मिल सके।

पढे़ं: अरावली पहाड़ियों में आग ने लिया विकराल रूप, सूखी झाड़ियों से उठीं लपटों ने कई किलोमीटर तक मचाई तबाही चिकित्सा विभाग की इस पहल का उद्देश्य गर्भावस्था के दौरान जोखिम की समय रहते पहचान करना, गर्भवती महिलाओं को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना और सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें