फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारां: डीएपी खाद के 4200 कट्टे बांटे जाएंगे, किसानों को मिले 2100 टोकन; प्रत्येक किसान को मिलेंगे दो कट्टे

Tue, 27 Oct 2026 12:39 PM IST
बारां ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां

बारां जिले के छबड़ा क्षेत्र में डीएपी खाद वितरण के लिए मंगलवार सुबह से टोकन जारी करने की प्रक्रिया शुरू हुई। कृषि विभाग और पुलिस प्रशासन की निगरानी में खेल मैदान में किसानों को 2100 टोकन वितरित किए गए। इसके तहत प्रत्येक किसान को दो कट्टे दिए जाएंगे। कुल 4200 कट्टों का वितरण किया जाएगा। कृषि विभाग के अधिकारी धनराज मीणा ने बताया कि टोकन लेने के लिए किसानों को जमीन की नकल, आधार कार्ड और राशन कार्ड प्रस्तुत करना होगा। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही टोकन जारी किए जाएंगे।

पढे़ं: झगड़ा, घायल और मौत की सूचना...गांव पहुंचीं कई एंबुलेंस, लेकिन मौके पर कुछ नहीं मिला; आगे क्या हुआ? टोकन प्राप्त करने वाले किसान क्रय-विक्रय सहकारी समिति और संबंधित दुकानों से डीएपी खाद के कट्टे ले सकेंगे। वितरण प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए विभागीय अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की निगरानी में व्यवस्था की गई है, ताकि किसानों को खाद प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें