फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: लकड़ी लेने पहाड़ पर चढ़ी महिला का पैर फिसला, नीचे गिरने से हुई गंभीर घायल; अस्पताल में भर्ती

Thu, 23 Jan 2025 05:27 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर के अकबरपुर थाना अंतर्गत खेड़का गांव अपनी बहन और देवरानी के साथ लकड़ी काटने पहाड़ पर चढ़ी एक महिला का पैर पहाड़ से फिसल गया, जिसके कारण वो नीचे आ गिरी। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे गंभीर हालत में अकबरपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत को देखते हुए अलवर रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार अकबरपुर के खेड़का गांव निवासी रामलाल जाटव की पत्नी सुषमा अपनी देवरानी आशा और प्रियंका सोना के साथ रोजाना की तरह पहाड़ पर लकड़ी काटने के लिए गई थी। तभी अचानक सुषमा का पैर फिसल गया और वह पहाड़ से नीचे आ गिरी। पहाड़ पर एक पत्थर भी था, जिससे इसका सिर टकरा गया। पत्थर से सिर टकराने से सिर लहूलुहान हो गया, जिसके सिर में कई टांके आए हैं। वहीं सामान्य चिकित्सालय में महिला का उपचार जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें