फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar: आवारा कुत्तों का कहर, छह साल की बच्ची का नोच डाला चेहरा; बीते दिन तीन बच्चों को बनाया था शिकार

Fri, 18 Apr 2025 07:44 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर जिले के किशनगढ़ क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को मूसाखेड़ा गांव में एक दर्दनाक घटना में छह वर्षीय बच्ची आफरीन पर आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची उस समय अपने घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी, जब उस पर कुत्ते ने झपट्टा मारा।
 
परिजनों के अनुसार, आफरीन खेलते-खेलते जैसे ही थोड़ी दूर निकली, गांव का एक आवारा कुत्ता उस पर टूट पड़ा। कुत्ते ने उसके चेहरे, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर रूप से नोच डाला। बच्ची के गाल पर गहरे जख्म आए हैं और वह बुरी तरह लहूलुहान हो गई।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Crime: कोटा में बेल्ट से बंधा मिला युवक का शव, भाभी से बातचीत करने से टोकने पर की गई हत्या
 
इलाज के लिए अलवर रेफर
घटना के बाद परिजन तुरंत उसे लेकर किशनगढ़ अस्पताल पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रात में ही बच्ची को अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी हालत फिलहाल स्थिर है। लेकिन चेहरे पर गंभीर घाव हैं, जिनका विशेष इलाज किया जा रहा है।
 
एक दिन पहले एक बच्ची का जबड़ा फाड़ा
यह घटना उस समय और अधिक चिंताजनक हो जाती है जब सिर्फ एक दिन पहले अलवर शहर के सदर थाना क्षेत्र स्थित नगला समावधि में भी तीन बच्चों पर आवारा कुत्ते ने हमला किया था। इनमें से एक दो वर्षीय बच्ची का तो पूरा जबड़ा ही अलग कर डाला था। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची के गाल और जबड़े पर इतने गंभीर घाव थे कि वहां करीब बीस टांके लगाए गए हैं।
 
ग्रामीणों में आक्रोश और प्रशासन से मांग
मूसाखेड़ा गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में इस तरह की घटनाओं से ग्रामीणों में काफी डर और गुस्सा है। लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि आवारा कुत्तों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इस घटना के बाद गांव के लोग बच्चों को घरों से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान किया जाए, ताकि इस तरह की दर्दनाक घटनाएं दोबारा न हों।

यह भी पढ़ें- Bijaynagar Blackmail Case: बिजयनगर मामले में बड़ा अपडेट, सभी आरोपियों के खिलाफ POCSO कोर्ट में चार्जशीट पेश
 
बच्ची के पिता का छलका दर्द
बच्ची के पिता अनवर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमारी बच्ची आफरीन सिर्फ बाहर खेल रही थी, अचानक कुत्ता आया और उसका चेहरा फाड़ दिया। हमें समझ नहीं आ रहा कि क्या करें। अब हम बच्चों को बाहर नहीं जाने दे सकते। इस भयावह स्थिति को देखते हुए प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर क्यों समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई, जबकि लगातार शिकायतें मिल रही थीं। ग्रामीणों की चेतावनी है कि अगर स्थिति पर जल्द नियंत्रण नहीं किया गया, तो वे खुद सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें